Category: National News

राज्य की ऊर्जा जरूरतों एवं इस क्षेत्र में सुधार से संबंधित प्रस्तावों के साथ शहरी विकास से संबंधित प्रस्तावों को केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जाय: केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री

केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की ऊर्जा…

मुख्य सचिव ने वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में प्रतिभाग किया

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आगामी…

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वन कर्मियों का कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल…

नए आपराधिक कानूनो को लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

देशभर में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों हेतु उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गृह…

लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के पास संसाधनों का अभाव जरूर है पर उनके हौसले बुलंद हैं स्कूटी से एक साथ कई मर्तको की अस्थियों को ले जाकर शुक्रताल गंगा में किया विसर्जित

मुजफ्फर नगर -लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के पास संसाधनों का अभाव जरूर है पर उनके हौसले बुलंद हैं स्कूटी से एक साथ कई मर्तको की अस्थियों को ले…

लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी को एसडी डिग्री कालिज में हुए महिला सम्मेलन में गुजरात से आई काजल हिंदुस्तानी के द्वारा नीरा आर्य अवार्ड से किया गया सम्मानित

लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी को एसडी डिग्री कालिज में हुए महिला सम्मेलन में गुजरात से आई काजल हिंदुस्तानी के द्वारा नीरा आर्य अवार्ड से किया गया सम्मानित रुड़की।इमरान…

मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में भारतीय वायुसेना बेस की 19वीं विंग में तैनात डीएससी सिपाही कंवल गुरुंग के आकस्मिक निधन पर उन्हें आवास पहुॅचकर पुष्पांजलि अर्पित की

फोटो: गुवाहाटी में वायुसेना बेस पर तैनात डीएससी सिपाही कंवल गुरुंग के आकस्मिक निधन पर पुष्पांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून 14 नवम्बर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश…

निर्धन कन्याओं का विवाह कराने से बढ़कर नही है कोई बड़ा धर्म,बनते हैं पुण्य के भागी-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली स्थित जोगी नवादा में आयोजित रामलीला में खेली फूलों और रंगों की होली,दर्शकों पर जमकर बरसाए फूल रामलीला कमेटी ने कराया 11 निर्धन कन्याओं…

क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक दर्जन से ज्यादा अस्थियों को शुक्रताल गंगा में किया विसर्जित

  इमरान देशभक्त रुड़की / मुजफ्फरनगर – आप सभी सहयोगियों के सहयोग से लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने वारिस बनकर जिन अपनो के किए थे निशुल्क अंतिम संस्कार…

मोदी को पुनः पीएम बनाने को अधिक मेहनत से जुटे कार्यकर्ता, राज्य मे पांचो सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतेगी भाजपा-गृह मंत्री अमित शाह

मोदी को पुनः पीएम बनाने को अधिक मेहनत से जुटे कार्यकर्ता, राज्य मे पांचो सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतेगी भाजपा देहरादून 7 अक्तूबर। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।