कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली स्थित जोगी नवादा में आयोजित रामलीला में खेली फूलों और रंगों की होली,दर्शकों पर जमकर बरसाए फूल

रामलीला कमेटी ने कराया 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह,कैबिनेट मंत्री ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

निर्धन कन्याओं का विवाह कराने से बढ़कर नही है कोई बड़ा धर्म,बनते हैं पुण्य के भागी-रेखा आर्या

बरेली: आज नाथ नगरी बरेली स्थित जोगी नवादा में अपने पति गिरधारी लाल साहू जी के साथ रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 11 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां नगर में धूमधाम से दूल्हों की सामूहिक बारात निकली, जिसका स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। आज सभी कन्याओं का कन्यादान कराकर स्वयं को धन्य महसूस किया।वाकई कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं, कन्यादान ही महादान है।इस दौरान सभी का विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

साथ ही आज भगवान श्रीकृष्ण लीला में ब्रज की फूलों की होली के पश्चात रंगों की होली खेली।जहां स्थानीय जनता ने भी जमकर आयोजित होली का लुफ्त उठाया।यह बड़ी खुशी की बात है कि बनखंडी नाथ महादेव के आशीर्वाद से रामलीला कमेटी लगातार इस प्रकार का पुनीत कार्य कर रही है।समाज मे ऐसे कार्य बहुत ही कम देखने को मिलते है जहां लोग गरीब परिवारों की मदद को आगे आते है।कैबिनेट मंत्री ने सभी से आग्रह भी किया कि समाज मे जो भी व्यक्ति सम्पन्न हैं उन्हें ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि हम समाज मे एक मिसाल पेश कर सकें। वहीं इस दौरान उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और कहा कि जोगी नवादा स्थित बाबा वनखंडी नाथ रामलीला लगातार बहुत पौराणिक समय से लगातार सनातन धर्म के ध्वज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है जो कि सराहनीय है व सभी से अपने जीवन मे ऐसे पुनीत करते रहने का आह्वाहन भी किया।

इस दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक कैंट श्री संजीव अग्रवाल जी,कमिश्नर श्रीमती सौम्या अग्रवाल जी, आईजी डॉ. राकेश सिंह जी, एसपी सिटी श्री राहुल भाटी जी,श्री धर्मेंद्र राठौर जी,अध्यक्ष श्री सुरेश चंद राठौर जी,श्री हरिओम जी, श्री सुनील दत्त शर्मा जी,श्री विशाल राठौर जी,श्री संजू राठौर जी,श्री दीपक राठौर जी,श्रीमती त्रिवेणी राठौर जी,श्रीमती पार्वती वर्जापति जी सहित आयोजनकर्ता और स्थानीय देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।