मोदी को पुनः पीएम बनाने को अधिक मेहनत से जुटे कार्यकर्ता, राज्य मे पांचो सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतेगी भाजपा

देहरादून 7 अक्तूबर। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकार्ड मतों से परचम लहरायेगी।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कार्यकर्ताओ को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिये।
उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली ।
उन्होंने आह्वान किया कि इस समय सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हे कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है। जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की भाँति प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र एवं राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।

बैठक दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई। पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री का प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया ।

बैठक ने राज्यसभा सांसद  कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठरी,  राजेंद्र बिष्ट,  खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट,  मुकेश कोहली, नीरू देवी, प्रदेश पदाधिकारी  पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी,  मनवीर चौहान,  आदित्य चौहान,  आशा नौटियाल,  दीप्ति रावत,नेहा जोशी, सुश्री स्वराज विद्वान,  शशांक रावत, पुष्कर काला  जोगेंद्र पुंडीर, समेत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रदेश पदाधिकारी, आईटी विभाग प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए ।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।