महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली।
मंत्री ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की एवं उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जनपदवार जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त शुल्क के लिए नियमावली बनाने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसका विभाग द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है जिस पर विभागीय मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र नियमावली बनाने के निर्देश दिये।
महिला सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि विभाग में 5000 सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया संचालित की जानी है जिसके लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए समस्त जनपदों में रिक्त पद भरने की कार्रवाई एक साथ पूर्ण की जाए।
मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु शिक्षा विभाग से एक सप्ताह में सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में जो आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं उनको अन्यत्र शिफ्ट करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारियों से विकल्प मांग लिया जाए।
मंत्री ने पोषण ट्रैकर योजना के संबंध में कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रति माह योजना की समीक्षा की जाती है उन्होंने पोषण ट्रैकर का शत-प्रतिशत डाटा अपलोड नहीं किये जाने के संबंध में संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन जनपदों में 30 जून 2024 तक पोषण ट्रैकर शत-प्रतिशत डाटा अपलोड नहीं पाया जायेगा तब संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु शिक्षा विभाग से एक सप्ताह में सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में जो आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं उनको अन्यत्र शिफ्ट करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारियों से विकल्प मांग लिया जाए।
मंत्री ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के अप्रैल माह के मानदेेय का भुगतान कर दिया गया है एवं मई माह का भुगतान गतिमान है जिसे जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नन्दा गौरा योजना के लाभार्थियों को 2023-24 का भुगतान कर दिया गया है।
महिला सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि महालक्ष्मी किट योजना के तहत जिन जनपदों में लाभार्थियों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है उन्होंने जल्द से जल्द संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को 30 जून 2024 तक महालक्ष्मी किट लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
मंत्री ने वात्सल्य योजना के माध्यम से 05 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने वाले बच्चों द्वारा प्रदेश की विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित होने पर खुशी जताई और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वात्सल्य योजना हमारे अनाथ बच्चों के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वात्सल्य योजना से छूटे हुए लाभार्थियों के खातों में माननीय मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तान्तरित करेंगे।
इस अवसर पर सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, प्रशान्त आर्य, उपनिदेशक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, विक्रम सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।