नैनीताल जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी की जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी का उद्घाटन

महोत्सव में किया जाएगा किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक-रेखा आर्या

हल्द्वानी: आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई।यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही इसके माध्यम से किसान, पशुपालक, कृषि से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, शिक्षाविद, आदि एक मंच पर एकत्रित होंगे।वहीं इस महोत्सव में किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोग, अनुसंधान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। कहा कि आज किसान भाइयों के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी,जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया जी,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी जी,सीडीओ श्री संदीप तिवारी जी,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी,कृषि अधिकारी श्री विकेश यादव जी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री जहीर अंसारी जी,मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप रेखवाल जी सहित अधिकारीगण और सम्मानित जनता उपस्थित रही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो के साथ संवाद,खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

खेल और खिलाड़ियो के प्रति राज्य सरकार है गंभीर, किये जा रहे लगातार काम-रेखा आर्या

वही आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बद्रीपुरा स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो और उनके परिजनों के साथ संवाद किया। खेल मंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कहा कि आज राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।आज हमारे खिलाड़ियो के लिए हमने आउट ऑफ टर्न की व्यवस्था, प्रोत्साहन राशि सहित कई और सुविधाओं को विकसित किया है।जल्द ही हम सरकारी नौकरी में खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियो को नौकरी में लाभ प्राप्त हो।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया खाद्य गोदाम का निरीक्षण,सुनी किसानो की समस्याएं

किसानों के लिए बनाए गए नियमों का किया जाए सख्ती से पालन-रेखा आर्या

वहीं आज खाद्य मंत्री ने हल्द्वानी स्थित लाखनमंडी खाद्य गोदाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूर व्यवस्थाओं को जल्द बेहतर करने के निर्देश दिए, कहा कि सरकार खाद्य योजना के तहत जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराती है,ऐसे में गोदामों में सभी चीजें ठीक होनी चाहिए ताकि अनाज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।साथ ही इस दौरान उन्होंने किसानो के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए जिससे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े और कहा कि अगर किसानों की और से किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने गेंहू क्रय केंद्रों में उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।