कृषि मंत्री गणेश जोशी का 10 दिवसीय मैक्सिको और फ्रैंकफर्ट के सफलतम विदेश दौरे से लौटने पर देहरादून में हुआ भव्य स्वागत।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।

देहरदून, 01 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने 10 दिवसीय मैक्सिको और फ्रैंकफर्ट के सफलतम विदेश दौरे से लौटने पर आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं स्थानीय जनता द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी का देहरादून आगमन पर फूल मालाओं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है,कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर थे। जहां उन्होंने मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भी भ्रमण किया गया।
स्वागत समारोह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने मंत्री गणेश जोशी के सफलतम 10 दिवसीय विदेश दौरे को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मीडिया में जारी बयान में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कौसाम्ब के अध्यक्ष होने के नाते उनके द्वारा यह भ्रमण किया गया। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस अंतराष्ट्रीय स्तर के सम्मलेन में 165 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मलेन में मंडियों के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे और भविष्य की चुनौतियों को लेकर मंथन किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा थाईलैंड और नीदरलैंड होल्टीकल्चर और फ्लोरी कल्चर में बेहतर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में होल्टीकल्चर और फ्लोरी कल्चर की अपार संभावनाएं है। मंत्री ने कहा शीघ्र ही राज्य में होल्टीकल्चर एवं फ्लोरी कल्चर के क्षेत्र में फील्ड में कार्य कर रहे लोगों को थाईलैंड और नीदरलैंड का भ्रमण कराया जाएगा। जिसके लिए दूरभाष के माध्यम से मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा यह दल थाईलैंड और नीदरलैंड का भ्रमण के पश्चात प्रदेश में अपने अनुभवों को साझा करेंगे। मंत्री ने कहा विदेश भ्रमण के दौरान सभी अनुभवों का लाभ लेकर उत्तराखण्ड में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सकें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरकार में दर्जाप्राप्त ज्योति प्रसाद गैरोला, मधु भट्ट, महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, आदित्य चौहान, अनिल गोयल, अजीत चौधरी, पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, ज्योति कोटिया, अरविन्द डोभाल, निरंजन डोभाल, वीर सिंह चौहान, संध्या थापा, आरएस परिहार, सुनीता सिरोही, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर थापा, पीबीओआर के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, कर्नल वाईएस भण्डारी, प्रभा शाह, अरुणा शर्मा, रश्मि, पुष्पा बिष्ट, नैन सिंह पंवार, वन्दना बिष्ट, भावना चौधरी, श्याम सुन्दर चौहान, अजय काला, मनमोहन, अंकित जोशी, आशीष थापा, मनोज क्षेत्री, सपना शर्मा, अरविन्द तोपवाल, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, विनय गुप्ता, यशवीर चौहान, गौरव डंगवाल, रमेश प्रधान, देवेन्द्र रावत, अतुल गोयल, अनीता शास्त्री, पन्ना गौड़, समस्त पार्षदगण, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।