देहरादून 31 अक्तूबर। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भाजपा 18 से 35 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा अभियान चला रही है। आज प्रदेश मुख्यालय मे अभियान का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान का शुभारंभ किया।

पार्टी मुख्यालय में इस अभियान के आगाज के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर नवांगुत सदयों को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि देश ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का ऐसा कालखंड झेला है जिसने देश की विकास की रफ्तार को बार बार अवरुद्ध किया है । आपने गलत नीतियों का वह दौर नही देखा जिसके चलते हम लंबे अंतराल के बाद भी विकासशील से विकसित देश नही बन पाए । लेकिन युवाओं ने मोदी जी के नेतृत्व में देश का स्वर्णिम काल देखा है जिसमे भारत आर्थिक, सामाजिक एवं सामरिक क्षेत्रों में विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है । यही वजह है कि जिस युवा भारत की शक्ति के दम पर देश, आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, उनका पूर्ण विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ है ।

अभियान की जानकारी देते हुए श्री भट्ट ने कहा कि 15 नवंबर तक ऐसे युवाओं और नव मतदाताओं से जोड़ने का विशेष अभियान चला रहे हैं । जिसकी शुरुआत आज भाजपा नेत्री और समाजसेवी श्रीमति जानकी नौटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की विचारधारा स्वीकार कर की है । उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 75 हजार युवाओं को जोड़ने लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड में भाजपा ने नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर युवा भाजपा के संकल्प सिद्धी की दिशा में कदम बढ़ाया है ।

प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, श्रीमति हनी पाठक, सुभाष बड़थ्वाल, धीरेंद्र पंवार समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे । इस दौरान श्रीमति जानकी नौटियाल के नेतृत्व में अभिषेक राणा, कपिल चौहान, रितिक कुलश्रेष्ठ, अभियान त्यागी, अवतार गुज्जर, प्रधुम्मन चौधरी, अभिमन्यु सैनी, अमित सैनी, आरव सैनी, प्रशांत, वंश चौधरी, विशाल सिंह, कपिल चौधरी, अमन, अर्चित धीर, विक्की चौधरी समेत बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए ।

मनवीर सिंह चौहान

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।