खेल महाकुंभ खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने का देता है मंच,38 वें राष्ट्रीय खेलो में निकलेंगी राज्य से प्रतिभाएं-रेखा आर्या

हल्द्वानी की कुंवरपुर न्याय पंचायत से शुरू हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का आगाज,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ किया शुभारंभ

हल्द्वानी- आज हल्द्वानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का कुंवरपुर न्याय पंचायत से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह और नैनीताल जनपद प्रभारी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत शुभारंभ किया। वहीं इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।साथ ही इस दौरान न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, जिन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह और खेल मंत्री ने सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल ने कहा कि भारत का युवा पूरी दुनिया में बडी ताकत के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सपने बडे-बडे देखने चाहिए और उन सपनों को आपके लक्ष्य को एक विजन एवं संकल्प के साथ अपने जीवन में परिवर्तित करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चे प्रतिभा के धनी है आप जो संकल्प अपने जीवन में अवतरित कर लेंगे तो आपको सिद्वि अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता से ही भारत में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। आज राष्ट्र इस दिवस को एकता दिवस के रूप में मना रहा है।

वहीं अपने संबोधन में खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है, खेलने से जहां हम तनाव मुक्त होते हैं तो वहीं हम अपने जीवन मे अनुशासन भी सीखते हैं।साथ ही कहा कि आज के दौर में खिलाड़ियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा करियर नजर आ रहा हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं और लगातार कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार से महाकुंभ में स्नान कर तन मन की स्वच्छता होती है उसी प्रकार खेल महाकुंभ से भी स्वस्थ प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। खेल महाकुंभ के आयोजन की यही परिकल्पना है कि न्याय पंचायत स्तर से प्रतिभाओं को अवसर देते हुए विकासखंड, जिला स्तर तथा राज्य स्तर तक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की कोशिश है कि बच्चों को अवसर प्राप्त होते रहे।विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी प्रतिभा अनुसार खेलो में प्रतिभाग करने के लिए मंच देने का कार्य किया जा रहा है, खेल महाकुंभ उसी का परिचायक है। कहा कि आने वाला समय खेल के दृष्टिकोण से उत्तराखंड का हो तथा यही बच्चे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश तथा प्रदेश का नाम ऊंचा करें इसी दिशा में खेल विभाग द्वारा गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें तथा वह खेल मंत्री के रूप में खेल संसाधनों को बढ़ाने हेतु अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास लगातार कर रही हैं। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों हेतु 4% क्षैतिज आरक्षण के लिए विधिक प्रयास किए जा रहे है जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में लाभ प्राप्त हो। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वे दिन का एक घंटा खेल के लिए जरूर दें, जिससे चुस्त रहने के साथ ही वह सभी अपने शरीर भी स्वस्थ रख सके।

साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियो को सिर्फ प्रशस्ती पत्र मिलता था लेकिन अब उन्हें नगद धनराशि भी दी जा रही है जो कि क्रमशः न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालो के लिए 300,200 और 150 की प्रोत्साहन राशि रखी है।विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी और राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही कहा कि राज्य स्तर पर जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड को तोड़ेंगे उन्हें 1 लाख रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी।

इस अवसर पर लालकुआं विधायक श्री मोहन बिष्ट जी,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर जी,कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत जी, डीआईजी कुमाऊं श्री योगेंद्र सिंह रावत जी,डीएम नैनीताल सुश्री वंदना जी,नैनीताल एसएसपी श्री प्रह्लाद मीणा जी, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण श्री अजय अग्रवाल जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और प्यारे -प्यारे बच्चे एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।