गोरखपुर -अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महानगर गोरखपुर द्वारा गोरक्ष प्रान्त के  नेतृत्व में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक संस्थान बालाजी एकेडमी गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रान्त नेतृत्व सहित महानगर के सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधा दे कर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाकर की गई। इसके पश्चात प्रान्त नेतृत्व में पूरी महानगर की टीम ने स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से 10 पार्क रोड गोरखपुर स्थित सड़क की सफाई करते हुए सफाई अभियान को क्रियान्वित करने का कार्य किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पाण्डेय ने प्रान्त नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा की आज के कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस के बीच सेवा भाव, स्वयंसेवा और गंदगी मुक्त यानी स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ जल संरक्षण के लिए गतिविधियों के निर्माण हेतु प्रोत्साहित करना है। हम अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में ग्राहकों के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूकता हेतु प्रेरित भी करेंगे।

  

मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित डॉ चंद्रभूषण तिवारी, प्रान्त संगठन मंत्री ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की महात्मा गांधी ने कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी स्वच्छता है। यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है तो वह स्वस्थ नहीं रह सकता है, बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के गांवों को आदर्श बनाया जा सकता है। डॉ ओंकार नाथ तिवारी,क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री ने कहा की अपने अंदर की स्वच्छता पहली शिक्षा है जिसे पढ़ाया जाना चाहिए। बाकी बातें इसके बाद होनी चाहिए,हमें शौचालय को अपने ड्रॉइंग रूम की तरह साफ रखना जरूरी है।
इस अवसर पर श्री दिनेश पाण्डेय, प्रान्त सचिव एवं डॉ लतेंद्र श्रीवास्तव, महानगर संरक्षक ने इस आयोजन हेतु महानगर की पूरी टीम को बधाई देते हुए साधुवाद दिया।


कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्री अविनाश श्रीवास्तव, महानगर सचिव ने किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के कर्णधार श्री संजय पाठक एवं श्रीमती अनुराधा सिंह , महानगर उपाध्यक्ष, डॉ कमलेश मौर्य, पर्यावरण प्रमुख, डॉ रुक्मिणी चौधरी,महिला प्रमुख, डॉ संजीव सिंह,उपभोक्ता संरक्षण प्रमुख, डॉ शैलेश सिंह,मीडिया प्रमुख, श्री संगम मणि त्रिपाठी, महानगर कोषाध्यक्ष सहित श्री अश्वनी श्रीवास्तव एवं श्री मुदित दुबे ,रोजगार सृजन प्रमुख सहित 21 सदस्य उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रमुख डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी

डॉ शैलेश कुमार सिंह

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।