Category: Uttarakhand News

अल्मोड़ा बीजेपी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

अल्मोड़ा बीजेपी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अल्मोड़ा, 05 अक्टूबर।…

कलियर उर्स कार्यक्रम आयोजन कमेटी ने जताया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/मेला अधिकारी एवं सीओ रुड़की का आभार व किया उनका सम्मान

रुड़की।पिरान कलियर के सालाना उर्स के सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर उर्स कार्यक्रम आयोजन कमेटी की ओर से जहाँ गत दिवस अधिकारियों,पुलिस एवं सफाई कर्मियों,पत्रकारों,समाजसेवियों व एसपीओ…

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल एसएसपी  देहरादून अजय सिंह से मिला

देहरादून- भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएसन देहरादून महानगर पंजीकृत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनसे उत्तराखण्ड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे #GlobalInvestorsSummit, जोशीमठ…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चम्पावत में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

चम्पावत बीजेपी जिला कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी चम्पावत, 04 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश…

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया बाजपुर में निःशुल्क अंत्योदय रिफिल गैस सिलेंडर का वितरण,कहा सरकार सदैव खड़ी है गरीबों के साथ

  पार्टी कर रही “जो कहा वह किया” के धेय्य वाक्य पर काम-रेखा आर्या बाजपुर: आज प्रदेश सरकार में कैबिनेट म मंत्री रेखा आर्य जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर पहुंची…

28 नवंबर से 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन दून मेंः धामीअमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर

देहरादून- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वें वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में मीडिया से बात की। इस मौके पर सम्मेलन के लिए…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया

देहरादून- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को…

सीएम धामी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में प्रतिभाग किया

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री  अर्जुन मुंडा के साथ देहरादून में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में प्रतिभाग किया।…

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।