बाबा रामदेव से मिले CM धामी, योग-आयुर्वेद को पर्यटन से जोड़ने पर मंथन; बोले- उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाएं..


देहरादून. योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव के बीच प्रदेश के विकास, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है. राज्य सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.

सीएम धामी ने कहा कि योग और आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इनके माध्यम से उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेलनेस, योग एवं आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.

बाबा रामदेव ने उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और आध्यात्मिक विरासत इसे योग और आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनुकूल बनाती है.

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *