नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार


कुमाऊं की पारंपरिक लोककला एपण (Aipan Art) अब घरों की देहरी और आंगन तक सीमित नहीं रही। नैनीताल जिले की इस सदियों पुरानी लोककला को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत नई पहचान मिल रही है। पारंपरिक कला को आधुनिक उत्पादों से जोड़कर स्थानीय कारीगरों, खासकर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
लाल गेरू और सफेद बिस्वार से बनी पहचान
एपण कुमाऊं की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाल मिट्टी यानी गेरू की पृष्ठभूमि पर चावल के आटे से तैयार बिस्वार के जरिए ज्यामितीय आकृतियां, देवी-देवताओं के पीठ और स्वास्तिक जैसे शुभ प्रतीक बनाए जाते हैं। परंपरागत रूप से इसका इस्तेमाल पूजा, त्योहारों और अन्य मांगलिक अवसरों पर घर के आंगन और देहरी को सजाने में किया जाता रहा है।
नैनीताल के प्रमुख पर्यटन केंद्र होने का लाभ भी एपण कला को मिल रहा है। यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के बीच एपण से बने उत्पाद स्मृति चिह्न के तौर पर पसंद किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय कला को बाजार मिलने के साथ ही कारीगरों की आय बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।
नेमप्लेट से लेकर शॉल-स्कार्फ तक पहुंची एपण
नैनीताल, भवाली, भीमताल और रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं एपण कला से जुड़ रही हैं। पारंपरिक गेरू और बिस्वार के साथ अब टिकाऊ रंगों का इस्तेमाल कर एपण को अलग-अलग उत्पादों पर उकेरा जा रहा है।
एपण से सजी लकड़ी की नेमप्लेट, टी-कोस्टर, की-रिंग, डायरी कवर, मेजपोश, पूजा की चौकी, फाइल फोल्डर, शॉल और स्कार्फ जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। पारंपरिक डिजाइन और आधुनिक उपयोगिता के मेल से तैयार ये उत्पाद पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
घर बैठे मिल रहा रोजगार, बढ़ी आत्मनिर्भरता
स्थानीय एपण कलाकार कविता बिष्ट के मुताबिक, पहले एपण का इस्तेमाल मुख्य रूप से शुभ कार्यों और त्योहारों में घर सजाने तक सीमित था। सरकारी स्तर पर इसे बढ़ावा मिलने के बाद नियमित काम मिलने लगा है। उनके अनुसार एपण से तैयार नेमप्लेट और टी-कोस्टर अब दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं और इससे घर बैठे करीब 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है।
प्रशिक्षण से बाजार तक सरकार का फोकस
एपण कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर सहयोग किया जा रहा है। कारीगरों के लिए फिनिशिंग, डिजाइन और पैकेजिंग में सुधार से संबंधित कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा सरस मेलों, राष्ट्रीय प्रदर्शनियों और नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्टॉल उपलब्ध कराकर उत्पादों को बाजार देने का प्रयास किया जा रहा है।
एपण उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय कलाकारों को प्रदेश और देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिल सके।
सीएम धामी बोले- मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एपण कला के संरक्षण और संवर्धन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। नैनीताल की पहचान रही एपण कला को ओडीओपी में शामिल किए जाने से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इस हुनर के जरिए मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और सरकार एपण कारीगरों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
परंपरा के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी
नैनीताल की एपण कला का ओडीओपी में चयन केवल एक प्राचीन लोक परंपरा के संरक्षण की पहल नहीं है। यह स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और रोजगार को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। पारंपरिक कला अब आधुनिक बाजार का हिस्सा बन रही है और इसके साथ ही नैनीताल की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह खुल रही है।

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।