रूद्रपुर : एक क्लिक पर जिले के विकास की पूरी कार्ययोजना सामने होगी, विकास से संबंधित समस्त तरह की जानकारी भी मिल सकेगी

रूद्रपुर 22 नवम्बर, 2024 (सू.वि.)- अब एक क्लिक पर जिले के विकास की पूरी कार्ययोजना सामने होगी। विकास से संबंधित समस्त तरह की जानकारी भी मिल सकेगी। पीएम गतिशक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान को लागू किए जाने को लेकर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से उप सचिव डीपीआईआईटी, नई दिल्ली रमेश कुमार वर्मा ने जानकारी ली। उन्होने बताया कि देश के 27 आकांक्षी जनपदो में योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान हेतु ऊधमसिंह नगर का भी चयन हुआ है।
उप सचिव रमेश कुमार वर्मा ने ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में  स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं पुल, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, शहरी विकास, पर्यटन, नगर विकास, नियोजन, परिवहन, कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक ली। उन्होंने बताया कि पीएम गतिशक्ति योजना के तहत प्रदेश के ऊधमसिंह नगर का भी चयन किया गया है। इसके तहत पोर्टल बनाया गया है। उन्होने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से जिले में सड़क, पुल, नहरें, नदियां, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी, वन, पेयजल, सिवरेज, आदि के विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्लानिंग सुगमता से हो सकेगी, परियोजना के क्रियान्वयन में समय एवं संसाधन की बचत होगी, तथा योजना की डुपलिकेसी को भी रोका जा सकेगा। उन्होने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप जनपद लेबल की सभी प्लानिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। उप सचिव द्वारा पहले स्तर की प्लानिंग की ट्रेनिंग भी दी गयी।
उप सचिव श्री वर्मा ने बताया कि भविष्य में जिले के विकास के लिए यदि कोई कार्ययोजना तैयार की जानी है तो इस पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि किस क्षेत्र में विकास की कार्ययोजना तैयार किया जाना प्रासंगिक होगा। उप सचिव द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिला प्रबंध प्लान (पीएमजीएसडीएमपी) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, अधिशासी अभियन्ता सिंचाइ पी0सी0 पाण्डे, लघु सिंचाई सुशील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0एस0 रावत, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, आदि अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।