जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों पर सुरक्षा व्यवस्था, सौन्दर्यीकरण, निरीक्षण, अभिलेखीकरण एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अमृत सरोवरों का सौन्दर्यीकरण, शौचालय निर्माण, चेजिंग रूम, यात्री शेड, सुरक्षा रेलिंग, सोलर लाइट एवं साफ-सफाई आदि को लेकर सरोवर के अनुरूप योजना बनाकर कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरोवरों क्रियाशील स्थिति में हों, सरोवरों से गाद निकाला जाये, उन पर सिल्ट ट्रेप बनाये जायें, उनका रंग-रोगन किया जाय, उनके आस-पास पौधारोपण किया जाय। बीडीओ एक-एक करके सरोवरों का प्लान बनाकर अनुमोदन लेकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी मो. असलम द्वारा जनपद में चिन्ह्ति 150 अमृत सरोवरों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न विभागों की भूमि पर स्थापित 117 अमृत सरोवरों के रख-रखाव हेतु संबंधित विभाग को हैण्डओवर करने की बात कही। इनमंे कृषि एवं सिंचाई भूमि पर 31, ग्राम्य विभाग 34, पर्यटन 25 तथा मत्स्य विभाग की भूमि पर 27 अमृत सरोवर है। इसके साथ ही नये सरोवरों को मनरेगा एवं विभागों के साथ कन्वर्जन में बनाने तथा जिला पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत के सरोवरों का सौन्दर्यीकरण, अप्रोच रोड़ एवं साफ-सफाई संबंधित विभाग के माध्यम से किये जाने का प्रस्ताव रखा गया।

खनन न्यास की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने खनन न्यास के तहत विभागों को प्रथम किश्त के रूप में आंवटित साठ प्रतिशत की धनराशि के सापेक्ष यूसी, एमबी, थर्ड पार्टी इंन्सपेक्शन रिर्पोट एवं फोटोग्राफ्स् उपलब्ध शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि शेष कार्यो हेतु द्वितीय किश्त जारी की जा सके।

इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद मुख्यालय में माह जुलाई में जल्द ही 12वीं एवं ग्रेजुएशन के छात्र-छात्राओं की पर्सनलटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट, स्वतंत्र चिंतन, सामाजिक दायित्व, रोजगार, नशे के दुष्प्रभाव संबंधी जन जागरूकता आदि समग्र विकास के विषयों को लेकर कैरियर काउंसिलिंग करवाई जायेगी। कैरियर काउंसिलिंग अधिकारियों के पैनल के माध्यम से प्रत्येक माह रोस्टर वाइज आयोजित की जायेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने काउंसिलिंग सामाग्री, छात्र-छात्राओं की सिटिंग व्यवस्था, प्रोजेक्टर, स्पीकर आदि सभी व्यवस्थाओं को फाइनल कर मिनट टू मिनट प्लान बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, सीवीओ आशुतोष जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।