विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत “विकसित भारत संकल्प यात्रा”, मन की बात कार्यक्रम, एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषयों के संबंध में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला मंडल, शिवालिक ग्रामीण मंडल और शिवालिक नगर मंडल में जाकर मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

तीनों मंडलों में कार्यक्रम की शुरुआत विधायक एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी ने इस दौरान मां भारती, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

विधायक ने बैठकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के बारे में सभी को अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) पर इस यात्रा का शुभारंभ किया था जो कि 26 जनवरी 2024 तक चलेगी।

विधायक ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा एक बहुत बड़ा अभियान है, जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार देश के हर गांव जाएगी, तथा हर लाभार्थी से संपर्क करेगी। इसके अलावा जो क्षेत्र के जो भाई-बहन अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, भारत सरकार घर-घर जाकर उनका हक उन्हें प्रदान करेगी।

इस यात्रा के अंतर्गत राज्यों में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप योजना आदि 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है!

इसके अलावा विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से रविवार को प्रसारित होने वाली मन की बात को अधिक से अधिक संख्या में सुनने के लिए भी कहा। साथ ही बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने का आह्वाहन किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, सुरेश उनियाल, दर्शन रावत, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, महामंत्री संदीप धनई, रवि कश्यप, संजय दत्त भट्ट, धर्मपाल बिष्ट, मदन सिंह, अनिल नौटियाल, रमेश सैनी, पार्षद बीना रतूड़ी, सुखबीर बुटोला, एचपी पुरोहित, जयवीर राणा, बहादुर कश्यप, विनोद कश्यप, दिनेश ध्यानी आदि एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।