कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में की शिरकत,निवेशकों से उत्तराखंड में निवेश करने की कि अपील

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अगले माह आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आने का दिया न्योता,कहा राज्य को मिलेगा लाभ

कोटद्वार:  उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है।हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट जो कि अगले माह आयोजित होने जा रहा है के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।उक्त बातें आज कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में पौड़ी जनपद के विभिन्न उद्योगपति मौजूद रहे।जहां कई उद्योगपतियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।निवेशकों ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने पौड़ी जनपद में अपने उद्योग स्थापित किये और उनके द्वारा स्थापित किये उद्योगों से किस तरह यहां के स्थानीय लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है।साथ ही बताया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें अपने उद्योग लगाने में काफी मदद मिली है।

वही अपने संबोधन में मुख़्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि यह जानकर और सुनकर बेहद खुशी हुई है कि पौड़ी जनपद के उधमियों द्वारा यहां पर अपने उद्यम स्थापित किये गए है और जिनके जरिये यहां के लोगो को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।कहा कि आज राज्य सरकार निवेशकों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है ।इन योजनाओ का लाभ निवेशक ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि राज्य में अधिसंख्यक निवेशक आये और वह यहां पर निवेश करें।कहा कि आज हमारा राज्य निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

साथ ही कहा कि यह भी खुशी का विषय है कि पौड़ी जनपद में लगभग 1430 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।आज हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटन,साहसिक पर्यटन,ऑटोमोबाइल ,स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं जिनके लिए हम तत्पर है और नीतियां भी बनाई गई हैं।उन्होंने कहा कि देवभूमि को हम निवेश के माध्यम से देवत्व की भूमि बनाएंगे।

कहा कि आज राज्य में रोड कनेक्टिविटी, संचार सुविधा, एयर कनेक्टिविटी, पेयजल सुविधा, विधुतीकरण की सुविधाएं मौजूद हैं।एक निवेशक के लिए इन सारी सुविधाओ का होना बेहद अनुकूल हैं।मंत्री रेखा आर्या ने सभी निवेशकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी राज्य में निवेश करें और आप सभी की हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत श्री दलीप रावत जी,जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान जी,जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र बिष्ट जी,गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अंथवाल जी,मंडी अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बिष्ट जी सहित कई उद्योगों के उद्योगपति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।