चमोली -पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS) के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है। अपनी विशेष पहचान के लिए विश्व प्रसिद्ध गौचर मेले में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों के पहुँच रहें लोगों के लिए चमोली पुलिस के जवान मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन को चरितार्थ कर प्रतिबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। बिछडों को अपनों से मिलाना हो या किसी का कोई सामान गुम हो अपने सौम्य व्यवहार से साथ लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।

श्रीमती सलूजा देवी द्वारा हे0कानि0 भगत सिंह को बताया कि उनका पर्स मेले में कही गिर गया है। जिसमें नगदी व उनके कुछ जरूरी दस्तावेज है। पुलिस कर्मियों द्वारा ढूँढखोज के पश्चात महिला के पर्स को सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द किया गया।

आयुषी जो मेला क्षेत्र में गुम हो गई थी की सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता से साथ उसकी तलाश कर सकुशल उनके पिता श्री शूरवीर सिंह भंडारी के सुपुर्द गया।

अराधना देवी निवासी नगरासू द्वारा अपना मोबाइल खोने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाइल सकुशल बरामद कर श्रीमती आराधना देवी के सुपुर्द किया गया।

कु0 मेघा रावत अपने दादा के साथ मेले में आयी और खो गयी थी जिन्हे पुलिस द्वारा सकुशल तालाश कर उनके दादा श्री विक्रम सिंह के सुपुर्द किया गया।

दिव्यांशु भूषण निवासी रुद्रप्रयाग द्वारा अपना मोबाइल फोन खो जाने की सूचना पुलिस कर्मियो को दी गयी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए। उनका मोबाइल बरामद कर दिव्यांशु को लौटाया गया।

गौरव पुत्र श्री आलम सिंह उम्र 7 वर्ष जो मेला क्षेत्र में गुम हो गया था जिसको सकुशल तलाश कर उसकी माता सरस्वती देवी मिलाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।