मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 का हुआ समापन।

विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण।

मंत्री बोले – तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभवों का लाभ लेकर प्रदेश में किया जाएगा क्रियान्वित।

मेक्सिको, 28 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर वर्ल्ड यूनियन ऑफ हॉलसेल मार्केट (WUWM) सम्मलेन के सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का दौरा किया। मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन मंडी में बड़े कोल्ड स्टोर और कैनकुन के बड़े थोक बाजार का भ्रमण कर सभी प्रकार की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी भ्रमण के दौरान वहां के थोक व्यापारियों से भी मुलाकात की और कई प्रकार के फल सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त भी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध भी किया गया। जिसपर सभी प्रतिनिधि मंडल ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रांस के कृषि मंत्री और यूरोपीय देशों के अन्य प्रतिनिधिमंडल को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा। मंत्री ने कहा हम अपने प्रदेश में भी इस प्रकार की चीजों को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ जे. एस.यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल, सहित कई देशों के कृषि मंत्री एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।