बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा  प्रधानमंत्री की भारत-सरकार व राज्य सरकार से प्रायोजित जनहित के लाभकारी योजनाओं के चयन क्रियान्वयन तथा संचालन के संबंध में विकासखंड वँ जनपद स्तर में सभी ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाए जाने के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए

देहरादून – अर्थ एवं संख्या निदेशालय नेशविला रोड पर स्थित कार्यालय पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के ज्योति प्रसाद गैरोला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी विभागीय एवं जनपदीय अधिकारियों की परिचय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम  उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला का अर्थ एवं संख्या निदेशालय के निर्देशक सुनील कुमार के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात अर्थ एवं संख्या के जनपदीय अधिकारी मंडलीय अधिकारी एवं मुख्यालय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया।

श्री जे सी चंदोला के द्वारा प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि विगत तीन वर्षों के लक्षय के सापेक्ष उपलब्धि की समीक्षा करते हुए रैंकिंग के अनुसार जनपद टिहरी द्वारा प्रथम स्थान उधम सिंह नगर द्वारा द्वितीय स्थान देहरादून तृतीय स्थान पर रहे। राज्य में 33 मंदो की रैंकिंग की जा रही है जिसमें से महा अगस्त 2030 तक 25 मंदे ए श्रेणी 5 मंदे 20 श्रेणी 2 मंदे सी श्रेणी तथा एक मंदे डी श्रेणी में वर्गीकृत है । साथ ही विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष के दौरान माध्यमिक व प्राथमिक शासकीय विद्यालयों में किया जा रहे स्थलीय सत्यापन की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया । मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों में सर्वेक्षण कार्य किया जा चुका है एवं कई विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष जी के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त जनपद को बधाई दी गई एवं सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया गया। उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा  प्रधानमंत्री की भारत-सरकार व राज्य सरकार से प्रायोजित जनहित के लाभकारी योजनाओं के चयन क्रियान्वयन तथा संचालन के संबंध में विकासखंड वँ जनपद स्तर में सभी ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाए जाने के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए इस संबंध में जनपद स्तर से योजनाओं को विस्तृत बनाए जाने के लिए सुझाव भी दिए गए।
गैरोला जी ने बताया कि जनपदों के द्वारा किए गए सत्यापन के अनुसार विद्यालयों के असंरचनात्मक सुविधा के साथ-साथ बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय निर्माण तथा शौचालय में साफ सफाई की सही व्यवस्था होनी चाहिए, साथ ही अभिभावक अध्यापक समिति के माध्यम से विद्यालय में साफ सफाई की सुव्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।
साथ ही यह सुझाव भी दिया गया कि हम सभी को इस समिति के माध्यम से बेहतर कार्य करने हैं इसके साथ हमको सरकारी नजर ना रखते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखकर मानवता को मानक मानकर चल रहे कार्यों पर अपने सुझाव भी देने चाहिएं।
उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि योजनाओं में सुधार लाने के लिए विभाग अपने कार्य कर रहा है लेकिन हमें यह बात का भी ध्यान देना चाहिए कि क्या योजना का लाभ सही पात्र को प्राप्त हो रहा है या नहीं प्राप्त हो रहा है। साथ ही हम लोगों को प्रचार प्रसार पर ध्यान रखते हुए योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारी प्राप्त हो सके इस और भी हमें ध्यान देना होगा ताकि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति सही पात्र को प्राप्त हो सके।

बैठक में सुशील कुमार निदेशक एवं विभागाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम संयुक्त निदेशक सुश्री चित्रा टी एस अन्ना डीसी बडोनी जैसी चंदोला उपनिदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं मंडलीय संयुक्त निदेशक एवं जनपदीय समस्त अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा प्रतिभा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।