यात्रा वाहनों के जरिये जिले में भारत सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वित

अल्मोड़ा: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद पहुंची जहां काबीना मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों में भारत सरकार की 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जनपदों में गाडियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन गाड़ियों के माध्यम से सभी गांव तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं से संतृप्त करना है।

कहा कि इस यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर दिया जाए जो विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन एवं ग्राम तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे एवं योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।कहा कि भारत सरकार से 29 वाहन इस यात्रा हेतु जनपद अल्मोड़ा के लिए मिले हैं। इन सभी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 20 दिनों में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से अच्छादित कर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा हेतु ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं, जिनका दायित्व यह होगा कि रूट के अनुसार वाहन ग्राम पंचायत में पहुंचे, इसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को पूर्व से उपलब्ध कराई जाए तथा यह सुनिश्चित हो कि केंद्र सरकार की उक्त योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।कहा कि इस अभियान को एक अवसर के रूप में लें, जिससे सभी लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।इस अवसर पर अधिकारी,कर्मचारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।