देहरादून- भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नेतृत्व में पदाधिकारी के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महान शिल्पकार एकता और अखंडता के प्रतीक और लोह पुरुष कहे जाने वाले भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट जी के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारत में मिलने में अपना अहम योगदान दिया वह भारत के प्रथम गृहमंत्री भी रहे साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का आजाद भारत को एक सूत्र में बांधने में बहुत बड़ा योगदान है
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज हम यह दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल जी ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी युवाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने मन की बात के संस्करण में कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर एकता के प्रतीक के रूप में मानना है।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने भी माल्या अर्पण कर सरदार वल्लभभाई पटेल जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की महान प्रतिमा जिसको हम स्टैचू ऑफ यूनिटी उद्घाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया है आने वाले समय में यह एक बहुत बड़ा पर्यटन का विशेष केंद्र बनेगा। हम सभी युवाओं को ऐसे महान पुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा के विधायक आदरणीय खजान दास जी एवं देहरादून महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री मधु भट्ट प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल सुनील शर्मा देवेंद्र पाल मोंटी संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा विपिन खंडूरी रंजीत सेमवाल पंकज शर्मा वैभव अग्रवाल सौरभ नौटियाल अंकुर जैन पवन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।