रुड़की।विगत 64 वर्षों से चली आ रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला समिति,पुरानी तहसील,रुड़की की सातवें दिन की रामलीला का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर यहां पहुंचकर भगवान श्री राम के दरबार में दीप प्रज्वलित कर एवं आरती करके किया,वहीं दूसरी ओर न्यू भारत कॉलोनी,ढंडेरा स्थित देवभूमि श्री राम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रजि०के तत्वावधान में चल रही पर्वतीय पौराणिक रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,भाजपा नेता रवि राणा,बबलु राणा,जगदीश सिंह नेगी,बच्चन सिंह राणा,प्रेम सिंह राणा,जितेंद्र पुंडीर द्वारा फीता काटकर किया गया।अतिथि के रूप में बोलते हुए निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है।संचार क्रांति के इस बदलते परिवेश में रामलीला आज भी भारतीय संस्कृति को जीवित बनाए हुए हैं।सभी को रामलीला देखकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपना आना चाहिए,तभी रामलीला देखने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला समिति के सह संयोजक संजय विश्वकर्मा,प्रधान योगेश धीमान,उपप्रधान राकेश धीमान,बृजमोहन धीमान राजा,महामंत्री राकेश अग्रवाल,मंत्री सतीश धीमान,सलाहकार दिनेश धीमान एडवोकेट,मीडिया प्रभारी पुनीत रोहिला,दीपक शुक्ला,सतपाल चौहान, हेमंत बड़थ्वाल,प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत,प्रबंधक सुनील रावत,त्रिलोक सिंह रावत,आनंद सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत,राजेंद्र सिंह रावत,संग्राम सिंह रावत,बलराज सिंह बिष्ट,विक्रम सिंह कुलाश्री,सावर सिंह नेगी, चंद्रावल्लभ वर्धवाल,राजेंद्र प्रसाद खनक्रियाल,गिरधारी लाल शर्मा,योगेंद्र सिंह रोथाण,प्रदीप बूडाकोटी,चिंतामणि जखवाल,सोहन सिंह भंडारी,प्रेम सिंह राणा,सुरेंद्र सिंह बिष्ट,सुदर्शन डोबरियाल,कुंवर सिंह चौधरी,जगदीश सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में
भक्तगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।