07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु आज 166 पोलिंग पार्टियां क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि से हुई रवाना

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को सुव्यवस्थित, सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए आज 166 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पूर्व सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधान सभा में दिव्यांग बूथ सहित बुजुर्ग, युवा व यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं जिसमें संबंधित क्षेत्र अथवा गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु कुल 173 मतदान बूथ हैं जिसमें बीते सोमवार को 07 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आज अवशेष मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रातः 7 बजे से ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आदेश व सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी तथा परीक्षण के बाद रूट प्लान के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर दिया गया है। शेष पोलिंग पाटियों के प्रस्थान की कार्यवाही गतिमान है। बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं। इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है कि वापसी के समय भी पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा में इस बार 90 हजार 8 सौ 75 मतदाता हैं। जिनमें 44 हजार 919 पुरुष तथा 45 हजार 9 सौ 56 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज 166 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा को 02 जोनल एवं 27 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वन क्षेत्र में क्षेत्रीय वन अधिकारियों को तथा संवेदनशील बूथों पर सीपीएफ टीम भेजी गई है। 130 मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ को भी तैनात किए गया है ताकि मतदाताओं को आने-जाने सहित निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही पूर्व में भी सभी संबंधित सेक्टर अधिकारियों से मतदान बूथों में आवश्यक व मूलभूत सुविधाओं के लिए बैठक कर उन्हें सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल होने वाले मतदान के लिए सभी सेक्टर व जोनल सेक्टर अधिकारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुके हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ विधान सभा/उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।