चमोली : सड़क मार्ग पर बॉटलनेक प्वॉइट, नए पार्किंग स्थल चयन के साथ ओवरलोडिंग के विरूद्व सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जिले में यातायात प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों पर बॉटलनेक प्वॉइटों को चिन्हित करने, सड़कों पर अवरोधक बने विद्युत पोल को शिफ्ट करने और वाहन पार्किंग के लिए नए स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के साथ यातायात मार्ग पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए बॉटलनेक प्वॉइटों को चिन्हित किया जाए और बॉटलनेक स्थानों पर उजागर कमियों को दूर करें। यातायात मार्गो पर अवरोधक बने विद्युत पोल, दुकानें, फंड, रेहडी और अनियमित रूप से खडे वाहनों को शिफ्ट कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में नालियों में जाली लगाकर सड़क को चौडा बनाने के लिए आंगणन तैयार किया जाए। जिले में नए वाहन पार्किंग स्थानों को चिन्हित करते हुए पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करें। स्वीकृत एवं निर्माणाधीन पार्किंग कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में वाणिज्यिक संस्थानों को अपनी पार्किंग को प्रयोग में लाने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करें। रेहडी-ठेली वालों के लिए मोबाईल वेंडिग जोन निर्धारित किए जाए। सड़कों पर अनियमित रूप से खडे वाहनों को संबंधित सड़क निर्माणदायी संस्था स्वयं भी हटवाना सुनिश्चित करें। दुर्घटना सभांवित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर, फैराफिट एवं सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस और ओवरलोडिंग वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए। दूरस्थ क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षक के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कराई जाए। किसी रूट पर नई बस संचालन करने की आवश्यकता है तो इसका प्रस्ताव उपलब्ध करें। स्कूल बसों में भी ओवरलोडिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मैकेनिकल वर्कशॉप के आगे सड़क पर  भी वाहनों का जमावडा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चमोली गोपेश्वर मोटर मार्ग पर शहीद पार्क बैंड के नीचे, पोखरी विशालखाल मोटर मार्ग के जंक्शन, पोखरी लिंक मोटर मार्ग पर गोदीबैंड के समीप, गोविन्द घाट, पोखरी लिंक मोटर मार्ग एवं लोनिवि कार्यालय के नीचे, जोशीमठ तपोवन, चमोली बाजार के समीप, पोखरी बैंड, गोपेश्वर गैस गोदाम, अभियोजन कार्यालय परिसर, नंदानगर, नारायणबगड में कुल 11 पार्किंग निर्माण कार्यो होने है, जिसमें से भराडीसैंण व पुलना पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
बैठक में सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण अला दिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर मानवेन्द्र सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी, सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।