सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है-डॉ. नितिन उपाध्याय

एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक/जनपद नोडल ऑफिसर डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा गुरूवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यलय पटल सहायकों से कार्याें की जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ उपाध्याय द्वारा जिला सूचना केन्द्र नई टिहरी में मीडिया से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। अभी हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को ५ करोड़ से बढ़ाकर १० करोड़ कर दिया गया है। किसी पत्रकार के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को दी जाने वाली सहायता की प्रक्रिया को और सुगम और तेज बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं। नई पत्रकार मान्यता नियमावली पर कार्य चल रहा है जिसमें तहसील स्तर तक मान्यता देने का निर्देश भी मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है। सूचना विभाग और जनपद स्तरीय पत्रकारों के मध्य संवाद बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सूचना विभाग के जनपद नोडल ऑफिसरों द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।

इस दौरान डॉ उपाध्याय द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और पत्रकार हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं यथा पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बीजकांे का भुगतान जनपद स्तर से करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को परिवहन निगम की बसों की तर्ज पर टीजीएमओ की बसों में भी सुविधा देने, वीआईपी कार्यक्रमों में प्रेस गैलरी बनाने, प्रेस मान्यता और पत्रकार पंेशन नियमावली में शिथिलीकरण, नियमित जनपद स्तरीय प्रेस कांफ्रेस का आयोजन, विज्ञापन बीजकों का समय से भुगतान करने, मान्यता समिति और पत्रकार कल्याण कोष समितियों में क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मिलित करने आदि समस्याएं/मांगे रखी गई। पत्रकारों की समस्याओं को सुनते हुए कुछ शंकाओं का निदान कर शेष के संबंध में उच्च स्तर पर अवगत कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग और मीडिया एक दूसरे के पूरक होते हैं और जनपद टिहरी में आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा कार्य एक बेहतर कार्य शैली को दर्शाता है।

तत्पश्चात् संयुक्त निदेशक द्वारा न्यू टिहरी प्रेस क्लब का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी द्वारा डॉ. उपाध्याय को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट एवं महासचिव गोविंद पुंडीर द्वारा सभी प्रेस प्रतिनिधियों की तरफ से पत्रकार हित में मांग पत्र दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र दुमोगा, गोविंद बिष्ट, अनुराग उनियाल, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पाण्डेय, मुकेश रतूड़ी, सुभाष राणा, जयप्रकाश कुकरेती, राजेन्द्र नेगी, विजय गुसाई, बलबीर नेगी, मधुसूदन बहुगुणा,  प्रदीप डबराल, मुनेन्द्र नेगी, धनपाल गुनसोला, सूर्य रमोला, सौरभ सिंह, जगत तोपाल, भारती सकलानी, जगत तोपवाल, रोशन थपलियाल, धीरेन्द्र भण्डारी, मनमोहन रावत, अब्बल चन्द रमोला, बलवन्त रावत, विजय दास आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।