जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाएं। चिकित्सालय के अधिकारी कार्मिकों को इसकी भनक लगते ही चिकित्सालय में मचा हड़कम। खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुगम बनाने के दिए निर्देश।
देहरादून दिनांक 06 सितम्बर 2024 (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः 09ः30 बजे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पंहुचकर आम नागरिक की तरह लाईन पर लगते हुए अपना ओपीडी पर्चा बनाया तथा ओपीडी व्यवस्था को परखा। इसी तरह निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सालय में आमजनमानस के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। जैसे ही चिकित्सालय परिवार को जिलाधिकारी के अस्पताल में होने की भनक लगी तो आनन-फानन में सभी सम्बन्धित अधिकारी 10ः00 बजे के करीब चिकित्सालय में पंहुचे। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मानक के अनुरूप चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाली मरीजों एवं तीमारदरों को किसी भी प्रकार की अुसविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में दवाई के कांउटर बढाए जाए एवं ओपीडी में चिकिक्सकों के डिस्पले साईनेज इत्यादि व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सुविधा बढाई जाए तथा इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था बढाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं, सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वार्डो में भर्ती रोगियों के हॉल-चाल पूछा तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निक्कू, सामान्य वार्ड, ओ.टी, डेगू वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी, का निरीक्षण किया तथा वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों  से वार्ता करते हुए उनका हॉलचाल जाना। उन्होंने भर्ती रोगियों को भर्ती के समय, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं औषधियां दिए जाने की  जानकारी ली तथा मरीजों से  पूछा चिकित्सक बाहर से दवाई तो नही लिख रहें, जिस भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने बताया कि बाहर से दवाई नही लिखी है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित स्टाफ से उनकी समस्याए भी जानी। ओटी निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपरेशन थिएटर में उपकरणों की जानकारी लेते हुए, अतिरिक्त उपकरणों हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए चिकित्सालय व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटिरिगं करते हुए उसमें सुधार किये जाएं। चिकित्सालय में सभी सुविधाएं दुरूस्थ की जाए। आशा हेल्पलाईन डेस्क पर नियमित रूप से कार्मिक की उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीएस चौहान, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, पीआरओ कोरोनेशन प्रमोद पंवार आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।