देहरादून-विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत धूलकोट में पंपिंग पेयजल योजना के तहत नलकूप निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया।

ग्राम पंचायत धुलकोट में पेयजल समस्या के निवारण हेतु जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत की गई है, जिसे ₹ 272.00 लाख की लागत से पूर्ण किया जा रहा हैं।
योजना के तहत धुलकोट में 300 एमएस व्यास के एक नग नलकूप के निर्माण कार्य की विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।

इस दौरान क्षेत्र वासियों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया और योजना निर्माण के लिए उनका धन्यवाद किया। विधायक ने कहा जल जीवन मिशन के माध्यम से जन जन तक पेयजल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। ग्राम पंचायत धुलकोट में पंपिंग पेयजल योजना से ग्राम धुलकोट माफी और मेहरा का गांव के करीब 1500 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

योजना में 90 किलो लीटर के ऊर्ध्व जलाशय की मरम्मत एवम 100 किलो लीटर क्षमता के ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा कंजर्वेशन कार्यों को भी योजना में जोड़ा गया हैं।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा की भारत के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है और उत्तराखंड में इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। विधानसभा सहसपुर में भी पेयजल की समस्या निवारण हेतु प्रत्येक क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य गतिमान हैं। 2024 तक प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। आने वाले वर्ष में कोई भी घर पेयजल से अछूता नहीं रहेगा।

इस दौरान उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान कुसुम पंवार एवं अन्य ग्रामवासी भी मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।