हरिद्वार- उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, के गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में कविता वाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2023 को कविता वाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बीएएमएस स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र – छात्राओं , शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा अति उत्साह से प्रतिभाग किया गया। कविता वाचन प्रतियोगिता का विषय था “स्वस्थस्य स्वास्थय रक्षणम”। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमय पांडेय, द्वितीय स्थान प्रियांशी त्रिवेदी , तृतीय स्थान स्नेहा धौनी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था “Ayurveda for one health” जिसमे प्रथम स्थान शालिनी परिहार एवं मानसी बिष्ट, द्वितीय स्थान स्नेहा धोनी एवं मानसी कांडपाल तथा तृतीय स्थान रूबी, शिवानी सिंह एवं अदिति ने प्राप्त किया। इन छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती के दिन प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का संचालन डा. विपिन कुमार अरोड़ा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. मीना रानी आहूजा, प्रो. गिर्राज प्रसाद गर्ग, प्रो. उत्तम कुमार शर्मा, प्रो. विपिन कुमार पांडेय, प्रो. अवधेश कुमार मिश्रा, प्रो. बालकृष्ण पंवार, प्रो. सुनील गुप्ता, प्रो. पुनिता पांडेय, डा. मयंक भटकोटी, डा. शीतल वर्मा, डॉ. शिखा पांडेय, डॉ. गरिमा, डा. अजय चौहान, डा. शशांक आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।