रुड़की।ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रोमा सैनी द्वारा एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन नरेश सिंह सैनी की अध्यक्षता और प्रदेश महासचिव भोपाल सिंह सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों पर चर्चा की गई।इस दौरान महिला इकाई की अध्यक्षा रोमा सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे आशा जताई कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,वह उस पर ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरे और संगठन को मजबूती देने के साथ ही सामाजिक एकता पर बल दें।उन्होंने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति राजबाला सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीलम सैनी,श्रीमति ममता सैनी,श्रीमति नीलम सैनी, श्रीमति अर्चना सैनी,श्रीमति वंदना सैनी,डॉ. रश्मि मुराद,श्रीमति सुनीता सैनी, श्रीमति नीलम सैनी,श्रीमति मीनाक्षी सैनी,प्रदेश सचिव नीरज सैनी,पिंकी सैनी, सुषमा सैनी,सुनीता सैनी,सोनिका सैनी,सरिता सैनी,जिलाध्यक्ष राखी सैनी,सांस्कृतिक सचिव सोनिया सैनी व सारिका सैनी तथा कार्यालय सचिव रूपा सैनी,मीडिया प्रभारी सोनिया सैनी के अलावा सीमा सैनी,उमा सैनी,सुमन सैनी,सपना सैनी,नीलम सैनी,सीमा सैनी, मधु सैनी, मिथिलेश सैनी,मिथिलेश सैनी,संगीता सैनी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई,साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि जिन पदाधिकारियों की घोषणा की गई है,वह समाज और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए इसे गांव,शहर तक लेकर जाएंगे और सामाजिक गतिविधियों में सेवा कार्यों द्वारा इस संगठन को अलग पहचान दिलाने का कार्य करेंगे,वही संगठन के युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सैनी द्वारा भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सैनी,उपाध्यक्ष वरुण सैनी, रविकांत सैनी,विकास सैनी, रोहिताश सैनी,कुशाल सैनी, हिमांशु सैनी,जिलाध्यक्ष रुड़की अमन सैनी (युवा), कोषाध्यक्ष अंकित रामपाल,महासचिव आदेश सैनी,सह सचिव अनुज सैनी,संगठन सचिव प्रदीप सैनी,परविंदर सैनी,सचिव जतिन सैनी,कुलदीप सैनी,गौरव सैनी, दीपक सैनी,कुलदीप सैनी,संजीव सैनी,नीतीश सैनी,कानूनी सलाहकार अधिवक्ता किशोर सैनी,मीडिया प्रभारी अनूप सैनी (युवा),कल्याण सचिव अनुभव सैनी व संजीव सैनी,जिलाध्यक्ष रुड़की सुरेश चंद्र सैनी (मैन बॉडी),जिलाध्यक्ष देहरादून संजय सैनी,जिला मीडिया प्रभारी बबलू सैनी के साथ ही जिलाध्यक्ष हरिद्वार मोहित सैनी व युवा जिला अध्यक्ष राहुल सैनी के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ सैनी,डॉ.राजकुमार सैनी,डॉ.अरविंद सैनी,अशोक सैनी,अभिनव सैनी,राजू सैनी,रोहित सैनी, राजकुमार सैनी,देवेंद्र सैनी, रवि सैनी,प्रदीप सैनी, ललित सैनी,वरुण सैनी, अंकित सैनी,रोहित सैनी, अंकित सैनी,राहुल सैनी आदि को जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान अध्यक्ष नरेश सैनी ने सभी महिला इकाई व युवा मोर्चा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,साथ ही उनसे संगठन को मजबूती प्रदान करने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी ईमानदारी,कर्मठता व निडरता से समाज की सेवा करेंगे और एकजुटता का संदेश देंगे।उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर की जो भी समस्याएं हैं,उन्हें सभी संगठनों के पदाधिकारी के साथ वार्ताकार उनका निराकरण करने का काम किया जाएगा,वहीं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सैनी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने कार्य को कर्मठता,निडरता एवं ईमानदारी के साथ पूरा करें,साथ ही उन्होंने कहा कि वह समाज के युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित करते रहेंगे,वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी और अध्यक्ष नरेश सैनी की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि यह संगठन समाज का सबसे पुराना और बड़ा संगठन है,जो देश भर के अंदर शिक्षा,चिकित्सा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।