देहरादून- पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किये जा रहे 03 दिवसीय उपवा दीवाली मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभारंभ किया गया , मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपस्थित लोगों को आगामी दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी, और सभी की खुशहाली के लिए कामना की, मेले में प्रदर्शित किए गए पुलिस परिजनों द्वारा तैयार उत्पादों की मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी ,मेले के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस परिवार के दिव्यांग परिजनों को बांटे कृत्रिम अंग/उपकरण, मेधावी बच्चो/राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टैब/स्मार्ट वॉच व अन्य सामग्री वितरित कर  उनका उत्साहवर्धन किया, मेले के दौरान उत्तराखंडी लोक गायक राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को  मंत्रमुग्ध किया,

तीन दिन तक चलने वाले उपवा दीवाली मेले के दौरान पुलिस परिजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लकी ड्रॉ प्रतियोगिता, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान समारोह व अन्य रंगारंग कार्यक्रम  आयोजित किये जायेंगे 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय उपवा दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक: 28 अक्टूबर को मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उपवा दीवाली मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मां0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पुलिस परिवार के 10 दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित करे गये, साथ ही पुलिस परिवार से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 07 बच्चों तथा 10वी व 12वी की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी बच्चों को टैब, स्मार्ट वॉच, ट्रैवेल बैग, ट्रैक सूट आदि सामग्री प्रदान करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महोदय द्वारा उन्हें आगामी दीपावली पर्व के लिये अपनी शुभकामनाएं दी गयी तथा विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित पुलिस परिजनों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की प्रशंसा की। उपवा मेले के दौरान मां0 मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखण्डी लोकगायक श्री राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित दर्शकों तथा श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया गया।
तीन दिवस तक चलने वाले उपवा मेले के दौरान  29 अक्टूबर को मुख्य अतिथि श्रीमती अलकनंदा अशोक, अध्यक्ष उपवा की उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा मेले के अन्तिम दिवस दिनांक 30 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड श्री गुरमीत सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिती में बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा सहित अन्य कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, साथ ही महामहीम राज्यपाल महोदय के कर कमलों से उपवा मैग्जीन की लान्चिंग तथा लक्की ड्रा में पुरूस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।