फ़ोटो: मेक्सिको में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के दूसरे दिन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

मेक्सिको, 27 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के दूसरे दिन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन के दौरान मंडियों का आधुनिकीकरण,थोक बिक्री बाजार के वर्तमान मुद्दे और समस्याएं, पुरानी मंडी को शहर से दूर स्थानांतरित करने की आवश्यकता तथा मंडी के लिए स्वच्छता की स्थिति पर चर्चा के साथ मंडियों का डिजिटलीकरण व एशियाई देशों को एशियाई देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए एक समूह का गठन करने की आवश्यकता के साथ ही उपभोक्ताओं को किस प्रकार सर्वोत्तम चीजें कैसे प्रदान की जाए सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।
गौरतलब है कि, थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित मेक्सिको के कैनकुन शहर थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 165 देशों के 300 प्रतिनिधियों ने “खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण वर्ष 2030 तक” विषय पर अपने विचार साझा किए जाएंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत कृषि एवं औद्यानिक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में डिजिटलीकरण के नए अवसर प्रदान किए जा रहें है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के साथ लगभग सभी प्रदेशों में अधिकांश मंडिया E-NAM से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अभी तक 16 मंडियां ई-नाम से जुड़ी हैं, जिसकी सहायता से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही ऐसा परिवर्तन संभव हो सका है। अब किसान घर बैठे e-Nam पोर्टल के माध्यम से अपनी उपज को देश की किसी भी मंडी में बेच सकता है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था रहे और कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जाए। इस सम्मेलन में जो भी विचार आएंगे उनको धरातल पर लागू किया जाएगा। जिससे देश एवं प्रदेशों के अन्नदाताओं को आगे आने के नए अवसर मिल मिलने के साथ ही उनकी आजीविका में वृद्धि हो सकें।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. जे.एस. यादव,विपणन बोर्ड सचिव विजय थपलियाल, एफएओ, पेरू मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो,सीईओ सिलेसिया फ्लावर मार्केट, पोलैंड माइकल कोस्टेलेकी, फ्रूट्स एंड वेजीज़ ग्लोबल लिमिटेड, नाइजीरियास्टीव बावा, एन ट्रेवेनन-जोन्स गेन,खाद्य प्रणालियों के नीति अधिकारी जोआओ मार्सेलो, मेक्सिको सिटी केंद्रीय आपूर्ति के जनरल समन्वयक डॉ. मार्सेला विलेगास सिल्वा, होलसेल मार्केट के कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक रेम्बर्टो मार्सेलो अरया एस्कोटोरिन, टिबो स्टार्टअप सीईओ माटेओ रत्तागन सहित कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।