मेक्सिको के कैंकन में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजार विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

मेक्सिको, 26 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। थोक बाजार के विश्व संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण: वर्ष 2030 तक, विषय पर कनकुन, मैक्सिकों में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के 300 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व के प्रतिनिधियों से कृषि विपणन के आधुनीकिरण क सम्बन्ध में विचार साझा किए गए। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बाद वैश्विक स्तर पर लोगों का विश्वास भारत पर बढ़ा है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विपणन के सम्बन्धित 165 देश के प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्यक्रम में आए हैं और सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया है। मंत्री जोशी ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मेलन से जो मंथन निकलकर आएगा, वह निश्चित ही वैश्विक स्तर पर एक मिल का पत्थर साबित होगा। कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के लिए भी प्रदेश में कृषि एवं औद्यानिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड आने का न्योता दिया गया है। जिस पर जर्मनी, अर्जेंटीना, मेक्सिको और यूएस के लोगों ने उत्तराखंड में निवेश करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रदेश में धामी सरकार इन्वेस्टरों को निवेश के लिए एक अच्छा वातावरण दे रही है, उससे दिसंबर माह में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर सबमिट के लिए भी यह एक सफल पहल होगी।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज आधुनिकीकरण का जमाना है, डिजिटल का युग है आज हमारे देश एवं प्रदेश में लगभग सभी मंडियां ई-नाम से जुड़ चुकी है। मंत्री ने कहा कि यहां से जो चीज निकल कर आएगी, उसे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ सफाई व्यवस्था बेहद आवश्यक है। मंत्री ने कहा इस सम्मेलन से लौटने के बाद वह सभी प्रदेषों के विपणन बोर्डो को पत्र लिखकर इस माडल पर कार्य करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहस कि विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों को राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सके।
इस अवसर पर कोसाम्ब के प्रबंध निदेशक डा0 जगवीर सिंह यादव और विपणन बोर्ड से सचिव विजय थपलियाल सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।