देहरादून-खिलखिलाते चेहरे और उज्ज्वल ,भविष्य की कामना के साथ शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डी. डी. कॉलेज ने सत्र 2023-24 में आये सभी नये विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बड़े उत्साह व आनंद के साथ अपने फ्रेशर्स का स्वागत करना डी. डी. कॉलेज की परम्परा रही है। इस समारोह में रैंप वाक से लेकर नृत्य, गीत एवं कई रंगविरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे कार्यक्रमों का एक समूह रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जे. एन. एस बिष्ट प्रबंध निदेशक पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, विशेष अतिथि इंजीनीयर एन. के.यादव चेयरमैन विद्युत विभाग, डी. डी. कॉलेज के चेयरमैन जितेंन्द्र यादव व कॉलेज की प्राचार्या डा. ज्योत्सना रमोला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

तदोपरांत सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डी. डी. कालेज के सीनियर छात्र- छात्राओं ने गढ़वाली, गोरखाली, बॉलीवुड एवं राधा कृष्ण नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुती देकर तालिया बढ़ोरी । वहीं फ्रेशर्स ने फैशनेबल रैंपवॉक सत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समारोह में चार चाँद लगा दिये। बैंड और बीट बॉक्सिंग युगल गीत समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।जिन्होंने दर्शकों को अपने साथ थिरकने के लिए मजबूर कर दिया तत्पश्चात निर्णायक दल ने रैंप वॉक परिणाम सुनाते हुए प्रिंस भाटी (योग )को मिस्टर प्रेशर, सोनम पाल (बी.ए.)को मिस फ्रेशर का ताज बनाया गया। ईशान (बी.ए.)को मिस्टर स्पार्क, श्रेया (बी.बी.ए.)को मिस दीवा एवं अंश (बी.कॉम) को सर्वश्रेष्ठ पोशाक (पुरुष),कंचन (बी.कॉम )को सर्वश्रेष्ठ पोशाक (महिला )एवं आशुतोष नेगी को मिस्टर डी.डी., व प्रीति बिष्ट को मिस् डी.डी चुना गया। इसके अतिरिक्त दैनिक जागरण इनेक्स्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में निष्ठा ने मार्गो फ्रेश फेस व अनुष्का ने मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब अपने नाम किया।
डीडी कॉलेज में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन में कंप्यूटर विज्ञान संकाय से टॉपर् महेश कुमार,विज्ञान संकाय से अंजलि चंदन, कृषि विज्ञान संकाय से हरिओम चावला, योग विज्ञान संकाय से हरविंदर ,वाणिज्य संकाय से प्रीति बिष्ट व कला संकाय से आशुतोष को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज की प्राचार्य डॉ.ज्योत्सना रमोला द्वारा धन्यवाद के साथ किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।