देहरादून- भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से मां शक्ति के महापर्व नवरात्रि की शुभ पावन बेला पर मसूरी विधानसभा के चिडोवाली कंडोली में 251 कन्याओं का विधि विधान के साथ सामूहिक कन्या पूजन किया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कन्याओं एवं अतिथियों का अभिनंदन किया साथ ही सभी अतिथियों के साथ विधि विधान के अनुसार कन्याओं के चरणों को धोकर तिलक मौली बांधकर प्रसाद वितरण कर एवं सह प्रेम उपहार देकर अभिनंदन किया। मां शक्ति के स्वरूप को प्रणाम करते हुए सभी से आशीर्वाद की प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी कन्याओं का पूजन कर अभिनंदन किया और महानगर अध्यक्ष  को बधाई दी , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर कई ऐतिहासिक कार्य कर रहा है,

कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद गैरोला ( उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति) ने सभी कन्याओं का मां शक्ति का रूप बताते हुए विधि विधान के साथ पूजन अभिनंदन किया एवं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहां की हम सभी यह त्यौहार अपने-अपने घरों में मनाते हैं हम लोगों को इस प्रकार सामूहिक कार्यक्रम करते रहने चाहिए जिससे समाज में एक नया संदेश जाएगा और समाज में धर्म के प्रति सम्मान और आस्था भी बढ़ेगी।

राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत एवं नेहा जोशी ने भी सभी कन्याओं का सामूहिक रूप से पूजन किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की बधाई दी।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, बिजेंदर थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ,संध्या थापा मंत्री, संकेत नौटियाल, संदीप मुखर्जी, मोहित शर्मा ,प्रदीप कुमार ,आशीष सिंह, रंजीत सेमवाल, विपिन खंडूरी, राजेश बडोनी, पूनम नौटियाल, अरविंद डोभाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत ,महामंत्री आशीष थापा अंकित जोशी चुन्नीलाल अजय कार्की भावना आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।