कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पतंजलि विश्वविद्यालय,हरिद्वार में “महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्य” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,बेटियों को भी बेटो के बराबर हक देने की कही बात

हरिद्वार: (मनोज कुमार) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पतंजलि विश्वविद्यालय,हरिद्वार पहुंचकर “महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्य” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रस्तुत की।

कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि आज महिलाओं का सशक्तिकरण होना आवश्यक है।आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं बल्कि वह भी उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं।आज बेटियां हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर बढाने का काम कर रही हैं।आज महिलाएं सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं।कहा कि समाज मे बेटियों के प्रति हमारी जो सोच है उसे खत्म करने की जरूरत है तभी हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकने में सक्षम होंगे।

कहा कि आज हम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मना रहे है।उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हम सबको उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और जो मार्ग हमे दिखाए गए हैं उनपर चलने की जरूरत है।आज समाज मे अभी भी पुरुष प्रधान सोच व्याप्त है जिसे की खत्म करने की जरूरत है।प्रकर्ति ने भी बालक व बालिका को समान हक दिए है ऐसे में बालिकाओं के प्रति हमारी भेदभाव वाली सोच को समाप्त करने की नितांत आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नई ने नई संसद भवन में लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत का विधेयक लाने का काम किया जिसे नारी शक्ति वंदन बिल नाम दिया गया है।कहा कि निश्चित ही आने वाले समय मे हमारी महिलाएं भी लोकसभा व विधानसभा में प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएंगी। साथ ही कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज हैं और जब हम उन्हें सशक्त करेंगे तो वह सशक्त देश व प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका स्थापित करेंगी।

इस अवसर पर श्रधेय श्री आचार्य बालकृष्ण जी,प्रतिकुलपति श्री महावीर अग्रवाल जी, भारतीय शिक्षक बोर्ड के अध्यक्ष श्री एनपी सिंह जी सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।